अतिक्रमण से यातायात हुआ वे पटरी
अतिक्रमण से यातायात हुआ वे पटरी
दिन भर लगा रहता है जाम, प्रदूषित हवा में सांस लेना हो रहा मुश्किल
---------------
टहरौली -- तहसील मुख्यालय स्थित बस स्टैंड टहरौली पर अतिक्रमण के कारण आए दिन लग रहे जाम से लोगों का जीना दूभर हो गया है मुख्य सड़क के दोनों ओर दुकानदारों, चार पहिया ठेले बालों और सब्जी व फल विक्रेताओं ने कब्जा कर रखा है जिससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है आलम यह है की वाहनों से उड़ रही धूल से प्रदूषित हो रही हवा मे लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है जाम लगने के कारण दुर्घटनाये होने का भी खतरा बढ़ गया है पूर्व मे तहसील प्रशाशन द्वारा सब्जी बिक्रेताओं को तहसील स्थित मंडी मे बैठने की व्यवस्था करवा दी गई थी लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा बस स्टेण्ड पर फिर से दुकाने खोल ली गई है सड़क पर लग रहे जाम से जहां एक ओर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों को भी काफ़ी परेशानी हो रही है टहरौली मे स्थाई बस अड्डा न होने के कारण बसे टेम्पो टेक्सी आदि भी सड़क किनारे ख़डी रहती हैँ जिससे सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बचती लोगों ने तहसील प्रशाशन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है
--------------------------
टहरौली का बाजार मुख्य सड़क के आसपास ही है जिससे खरीददारों के बाहन भी सड़क किनारे खडे रहते है जिससे जाम की स्थिति बन जाती है तहसील प्रशाशन को इसका स्थाई समाधान खोजना होगा
---------------
बाहनों से उड़ रही धूल लोगों के लिए बड़ी समस्या का सबब बन रही है प्रदूषित हवा मे सांस लेने से फेफड़ों मे संक्रमण बढ़ रहा है अगर सड़क का चौडीकरण हो जाता है तो समस्या से निजात मिल सकती है
-----------------
टहरौली मे बस अड्डा न होना जाम की समस्या का सबसे बड़ा कारण है अगर प्रशाशन यहाँ स्थाई बस अड्डा बनवा दे जाम की समस्या का समाधान हो जायेगा
What's Your Reaction?