कुलदीप एशिया कप के टॉप विकेट टेकर: अभिषेक के सबसे तेज 50 छक्के, भारत ने 18 साल बाद पाकिस्तान को फाइनल हराया; 15 रिकॉर्ड्स

भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम कर लिया। 20 दिन चले टूरनामिंट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। कुलदीप यादव एशिया कप इतिहास के टॉप विकेट टेकर बने। उन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए। अभिषेक शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गंदों पर 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। टूर्नामंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हुआ। वहीं टीम ंडिया टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी।

Oct 1, 2025 - 11:18
 0  21
कुलदीप एशिया कप के टॉप विकेट टेकर: अभिषेक के सबसे तेज 50 छक्के, भारत ने 18 साल बाद पाकिस्तान को फाइनल हराया; 15 रिकॉर्ड्स
कुलदीप एशिया कप के टॉप विकेट टेकर: अभिषेक के सबसे तेज 50 छक्के, भारत ने 18 साल बाद पाकिस्तान को फाइनल हराया; 15 रिकॉर्ड्स

एशिया कप में बने 15 टॉप रिकॉर्ड्स.

1. भारत ने पाकिस्तान को लगातार 8वीं बार हराया
भारत ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 8वीं बार हराया। टीम को आखिरी हार 2022 के एशिया कप में दुबई के मैदान पर ही मिली थी। इसके बाद टीम ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ड कप
में 2 बार और एशिया कप में 4 बार हराया। वनडे वर्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 1-1 जीत दर्ज की।
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप भी किया। टीम ने ग्रप स्टेज में 7 विकेट, सुपर-4 में 6 विकेट और फाइनल में 5 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। मल्टीनेशन टूरनामेंट में पहली बार किसी
चैंपियन ने दूसरी टीम को लगातार 3 बार हराया। इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में चैंपियन भारत ने वेस्टइंडीज और 2004 के एशिया कप में चैंपियन श्रीलंका ने भारत को 3 मुकाबलों में 2 बार हराया
था।

2. टी-20 एशिया कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बने
एशिया कप में सुपर-4 स्टेज का आखिरी मैच बेहद रोमांचक हुआ। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बनाकर मैच टाई करा लिया। दोनों टीमों ने मिलकर
404 रन बनाए। यह एक टी-20 एशिया कप मैच में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले 2022 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच में 367 रन बने थे।

3.भारत लगातार 6 सुपर ओवर जीतने वाली पहली टीम
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 मैच टाई रहा, जिसे टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीता। टीम इंडिया टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 7 टाई मैच जीतने वाली दुनिया की पहली ही टीम है। इस दौरान
भारत ने पिछले 6 मैच सुपर ओवर में जीते। भारत और श्रीलंका के बीच लगातार दूसरा टी-20 टाई रहा। इससे पहले 2020 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी लगातार 2 टी-20 टाई हुए थे। हर बार
भारत को जीत मिली।

4.भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज
एशिया कप के सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। टीम ने 172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हाईएस्ट टी-20 चेज
रहा। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप में टीम ने 160 रन चेज किए थे।

5.भारत के खिलाफ लोएस्ट टी-20 टोटल बना
भारत के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में UAE की टीम 57 रन बनाकर ही सिमट गई। यह टी-20 में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम
2023 में 66 रन पर सिमट गई थी। UAE ने भी टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। इससे पहले 2024 में टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ 62 रन ही बना पाई थी।

6. भारत की गेंदं बाकी रहते हुए सबसे बड़ी जीत
UAE के खिलाफ भारत ने 5.3 ओवर ओवर में ही 1 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। भारत की बैटिंग में 93 ेंबाकी रह गई थीं, यह गेंदं बाकी रहते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत रही।
इससे पहले 2021 के वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत 81 गेंद पहले ही जीत गया था।

7. एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम इंडिया
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एशिया कप में सबसे ज्यादा जीत शरीलंका के नाम थी। भारत ने शरीलंका को पीछे किया और टूर्नमंट में सबसे ज्यादा 49 जीत अपने नाम कर लीं। सुपर ओवर की जीत मिलाकर
भारत ने 50 मुकाबले जीते हैं। श्रीलंका ने एशिया कप में 47 मैच जीते हैं।

8. भारत ने 18 साल बाद पाकिस्तान को फाइनल हराया
एशिया कप 1984 से खेला जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार ही भारत और पाकिस्तान की टीें फाइनल ें आमने-सामने हुईं। भारत ने इससे पहले 10 फाइनल खेले थे, 8 बार श्रीलंका
और 1  बार बांग्लादेश से भिड़ंत हुई थी। वहीं पाकिस्तान 4 बार श्रीलंका और 1 बार बांग्लादेश से भिड़ा था।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 18 साल बाद किसी मल्टीनेशन टर्मंट के फाइनल में भी हराया है। टीम को आखिरी जीत 2007 के टी-20 वर्ड कप में मिली थी। तब भारत 5 रन से जीता था। इसके बाद
2008 की ट्राई सीरीज और 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल हराकर ट्रफी जीती। ओवरऑल दोनों में 13 फाइनल हुए, पाकिस्तान ने 8 और भारत ने 5 जीते।

9.पथुम निसांका शरीलंका के हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर
श्रीलंका के पथुम निसांका ने भारत के खिलाफ आखिरी सुपर-4 मैच में 107 रन की पारी खेली। यह टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा स्कोर रहा। निसांका ने तिलकरल्ने दिलशान का
रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 201 1 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन बनाए थे।

10.कुलदीप एक एशिया कप के टॉप विकेट टेकर
कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 के 7 मैचों 17 विकेट लिए। इसी के साथ वे एक एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में टॉप पर पहुंच गए। उनसे पहले श्रीलंका के अजंथा मेंडिस
ने भी 2008 में 17 विकेट ही लिए थे। भारत के इरफान पठान दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2004 में 14 विकेट लिए थे।

11. कुलदीप एशिया कप इतिहास के टॉप विकेट टेकर
कुलदीप यादव एशिया कप इतिहास के भी टॉप विकेट टेकर बन गए। उनके नाम 18 मुकाबलों में 36 विकेट हो गए। इस रिकॉर्ड में उन्होंने श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 15
मुकाबलों में 33 विकेट हैं।

12. अभिषेक एक टी-20 एशिया कप के टॉप स्कोरर
अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में 314 रन बनाकर एशिया कप खत्म किया। उन्होंने फाइनल से पहले हर मैच में 30 से ज्यादा रन बनाए। 314 रन के साथ वेएक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने
वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 281 रन बनाए थे।

13. अभिषेक ने सबसे तेज 50 छक्के लगाए
अभिषेक शर्मा ने सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ 5 छक्के लगाकर 74 रन बनाए थे। इसी के साथ उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के भी पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने महज 331 ें लीं,
जो टी-20 में सबसे कम गेंदों पर 50 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है। उनसे पहले जिब्राल्टर के कायरन जे स्टाग्रो ने 335 गेंद पर 50 छक्के लगाए थे।

14. अभिषेक एक एशिया कप में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले प्लेयर बने
अभिषेक शर्मा ने 32 चौके और 19 छक्के लगाकर एशिया कप खत्म किया। उन्होंने एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। श्रीलंका के निसांका इस रिकॉर्ड में
दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने इसी साल 23 चौके और 11 छक्के लगाए।

15. टी-20 एशिया कप में भारत के सेकेंड टॉप स्कोर बने अभिषेक
ट-20 एशिया कप इतिहास में अभिषेक शर्मा भारत के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। उन्होंन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 9 मैच में 271 रन बनाए थे। विराट कोहली 429 रन बनाकर इस
रिकॉर्ड में टॉप पर हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Anil chirolya Main Anil, Teesri Aankh ki website manager hoon. Mera kaam website ko safaltapurvak chalana aur Bundelkhand ki taza news aur updates ko logon tak pahuchana hai.