अगर हम साधक नही बने तो हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित नही होगा - वीरेंद्र दीक्षित केन्द्रीय प्रचार मंत्री

_____
टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली के एक निजी विवाह घर में 24 घंटे का तहसील स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन किया गया। समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय प्रचार मंत्री वीरेंद्र दीक्षित ने चिंतन दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त मासांहारमुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीने हुए धर्मरक्षा राष्टरक्षा और मानवता की सेवा के लिए सदा अग्रसर रहना चाहिए, आज के नौजवान मानते है कि हम बेरोजगार है आप ये एहसान मानिये उस प्रकृतिसत्ता का जिन्होंने यह शरीर आपको दिया,आखे दी देखने के लिए, पैर दिये चलने के लिए तब भी कहते हैं कि हम बेरोजगार हैं, आप अपनी क्षमता का एहसास करो आपको प्रकृति ने कितनी सामर्थ्य दी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव में जीवन का सर्वांगीण विकास सम्भव नहीं है। इस मौके पर भगवती मानव कल्याण संगठन झांसी के जिलाअध्यक्ष गौरीशंकर रायकवार, पार्टी अध्यक्ष राकेश पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष उजेन्द्र पटेल, जिलाकोषाध्यक्ष मोहन पटेल, उपाध्यक्ष नारायणदास पटेल, किसान मोर्चा झांसी के अध्यक्ष रमाशंकर गौतम, तहसील कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, स्वामी कुशवाहा, पुष्पेन्द्र पटेल, भोगीलाल, मुकेश आदि उपस्थित रहे। आरती के बाद शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।
What's Your Reaction?