बसंत की चाय और हैदराबादी बिरयानी दोनों के खाध पर्दार्थो के सैंपल फ़ैल
सीपरी बाजार की फेमस बसंत की चाय और हैदराबादी बिरयानी जैसी कई दुकानों के लिए गए खाध पदार्थो के नमूने फ़ैल , लोगों की सेहत से हो 7रहा खिलवाड़ , अपर जिलाधिकारी ने 7 .85 लाख रूपए का लगाया ज़ुर्माना
झाँसी : सीपरी बाजार में लाइन लगाकर बसन्त की दुकान से चाय की चुस्कियाँ लेने वाले सावधान। इस दुकान की चाय सेहत के लिए सही नहीं है तो हैदराबादी बिरयानी भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इनकी दुकानों से लिए गए नमूने फेल हो गए हैं, जबकि अब इस पर जुर्माना भी लगाया गया है। ऐसे एक-दो नहीं, बल्कि 39 मामले हैं, जिनकी सुनवाई के बाद अपर जिलाधिकारी (वित व राजस्व) / न्याय निर्णयन अधिकारी वरुण कुमार पाण्डेय ने 7.85 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। एक सेम्पल असुरक्षित पाए जाने पर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट न्यायालय में भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने महानगर में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर अप्रैल माह में न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) न्याय निर्णयन अधिकारी में वाद दाखिल किए। सभी 39 वादों की सुनवाई के बाद व्यापारियों व फर्म पर 7.85 लाख रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया। इसमें सीपरी बाजार स्थित बसन्त चाय वाले का दूध, चाय पत्ती व धनिया का पाउडर फेल होने पर कार्यवाही की गयी। यह दुकान मोहनी ऐण्ड सन्स फर्म द्वारा संचालित की जाती है। इसका चटनी का एक नमूना अनसेफ पाया गया, जिसे मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट न्यायालय में भेज दिया गया। पचकुइयाँ स्थित उमेश दूध भण्डार में उमेश यादव पर बर्फी, सीपरी बाजार स्थित कबाना रेस्ट्रॉण्ट के संचालक साहिल रेस्ट्रॉण्ट के गौतम राजपूत पर खोआ तथा विधाता रेस्ट्रॉन्ट के संचालक अशोक कुमार गुप्ता के पनीर के सेम्पल फेल होने पर जुर्माना लगाया गया।
What's Your Reaction?