सीमा हैदर का पति बोला- मेरे चारों बच्चे पाकिस्तानीः उन्हें वापस भेजा जाए; भारत में बड़ी साजिश... कुछ बड़ा हो सकता है

पाकिस्तानी सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मांग की। गुलाम ने कहा- वीजा लेकर गए लोगों को भारत वापस भेज रहा है। लेकिन अवैध तरीके से रह रही सीमा पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। सीमा के पास जो बच्चे हैं, वो पाकिस्तानी हैं। उन्हें वापस भेजा जाए।सीमा की ओर इशारा करते हुए गुलाम ने कहा-पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है। बड़ी साजिश है। ये 2 मुल्कों के बीच का मामला है। उनकी आपस में नहीं बनती।गुलाम ने 37 मिनट का वीडियो शेयर करके कहा-आपके मुल्क में 2 साल से गैर-कानूनी तरीके से सीमा हैदर रह रही है। उसको जेल भेजा जाए। वकील एपी सिंह मुल्क का दुश्मन है। उसको सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Apr 28, 2025 - 14:58
 0  12
सीमा हैदर का पति बोला- मेरे चारों बच्चे पाकिस्तानीः उन्हें वापस भेजा जाए; भारत में बड़ी साजिश... कुछ बड़ा हो सकता है

अब सीमा-सचिन को मिलेगी सजा

गुलाम हैदर ने कहा, मेरा अभी तक सीमा के साथ तलाक नहीं हुआ है। वो मेरे साथ अभी भी निकाह में है। अब फैसले का समय आ गया। सचिन और सीमा को उनके कर्मों का फल मिलेगा। एपी सिंह अपना चेहरा चमकाने के लिए उनका केस देख रहा है। उसको खुद भी नहीं पता कि वो क्या बोलता है।2 साल से मैं इंसाफ के लिए चिल्ला रहा हूं। सीमा अवैध तरीके से घुसकर रबूपुरा में बैठी है, उसे जेल भेजा जाए। मेरे 4 बच्चों को डिपोर्ट किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। वकील एपी सिंह लोगों को गलत मैसेज देता है। वो इंसान नहीं, हैवान है।गुलाम ने कहा कि मैं हर बार भारत सरकार से अपने बच्चों को डिपोर्ट करना विनती करता हूं। हाथ जोड़ता हूं, लेकिन एपी सिंह बोलता है कि मैं अपने बच्चों को मारूंगा। अरे वो बच्चे मेरे जिगर के टुकड़े हैं। मैंने उनके लिए कितना कुछ किया। 2 साल से लगातार परेशान हूं। मुझे मेरे बच्चे वापस दिए जाए। वो पाकिस्तानी बच्चे हैं।

सीमा बोली- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं...

सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से उन्हें भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में सीमा ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं।

सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा- सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं हैं। सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म ग्रहण करके नेपाल पहुंची। पहले वहां सचिन के साथ शादी की। फिर भारत आकर दोनों ने पूरे रीति- रिवाज के साथ शादी रचाई। शादी के बाद 18 मार्च को उसने एक बेटी भारती को जन्म दिया है।

उसकी नागरिकता अब उसके भारतीय पति से जुड़ी हुई है। इसलिए केंद्र का निर्देश उस पर लागू नहीं होना चाहिए। सीमा के सारे कागजात, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, एटीएस के पास जमा हैं।

हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा

इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया।

8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। 17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए।

नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास लगाई थी याचिका

21 जुलाई को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर दया याचिका लगाई थी। 30 जुलाई को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म 'कराची टु नोएडा' बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि, अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है।

फिलहाल नोएडा के रबूपुरा में सीमा सचिन, अपने चार बच्चों और सचिन से हुई बेटी के साथ रहती हैं। सीमा ने नोएडा के एक अस्पताल में सचिन की बेटी को जन्म दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Anil chirolya Main Anil, Teesri Aankh ki website manager hoon. Mera kaam website ko safaltapurvak chalana aur Bundelkhand ki taza news aur updates ko logon tak pahuchana hai.