बोधिसत्व बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
बोधिसत्व बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
झांसी। समाजवादी पार्टी झांसी के तत्वाधन में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया एवं सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान में अमीर गरीब छोटे-बड़े सभी के लिए एक वोट का प्रावधान दिया था गरीब अनुसूचित जातियों एवं पिछले समाज को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए किए गए प्रयासों को बुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा ने महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहब को शत-शत नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपनी जिंदगी कुर्बान करके हम करोड़ों लोगों को जिंदगी दे गए वरना आज भी हम सब जानवर जैसी पत्थर जिंदगी जी रहे होते।
विशिष्ट अतिथि पंडित अरविंद वशिष्ठ जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता विधि विविधता अर्थ शास्त्री राजनीतिक लेखक और समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि साथियों महामना बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी दलित शोषित वंचित मूलनिवासी बहू लोक जनों को मानव मूल्य मानव अनुभूतियों से मुक्त महान सम्यक जीवन प्रदान करना चाहते थे इसके लिए बाबा साहब जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे इस महान जीवन की प्राप्ति हेतु सम्यक मानव जीवन के चारों सोपानो जैसे सामाजिक राजनीतिक आर्थिक सांस्कृतिक सोपानो में व्यवस्था परिवर्तन के लिए ही हमें विपुल ऊर्जा हमें सर्वाेच्च सत्ता के मंदिर से मिलेगी। पहले यह ऊर्जा रानी के पेट से पैदा हुआ बालक ही राजा होता था धन्य है बाबा साहब जिन्होंने एक वोट लोकतंत्र में ही सट्टा की विपुल शक्ति हमें मिल सकती है हम आगामी अगले चुनाव की प्रतीक्षा न करके हमें आज ही से बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर अपनी-अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए बूथों को तैयार कर 2027 का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लेते हैं।
वहीं सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने कहा कि अंबेडकर जी का माल्यार्पण या पूजा विशेष दिनो पर नहीं अपितु रोज़ होनी चाहिए हमे उनसे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है और उनके पथ पर चलने की अवश्यकता है
इससे पूर्व सपा के सभी साथियों ने कचहरी चौराहा पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, संजय पाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष, मोहर सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष, महीपत झा, सुरेंद्र प्रताप सिंह जितेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, दीपक यादव जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, अनस मकरानी महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, गौरव कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, बाबूलाल यादव, कुलदीप दुबे, राजेंद्र यादव, एडवोकेट अभिषेक, रोहित पारीछा , मंगेश रायकावर, सचिन पाल, रविंद्र सिंह, आदि लोग प्रमुख रूप् से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?