भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर विफल रही। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
India was bowled out for 180 runs in their first innings of the second Test against Australia in the Border-Gavaskar Trophy. Nitish Reddy top-scored with 42 runs, while Mitchell Starc claimed 6 wickets for Australi
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर विफल रही। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
एडिलेड में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली बॉल पर आउट हो गए। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल (37 रन) और शुभमन गिल (31 रन) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।
हालांकि, मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली (7 रन), ऋषभ पंत (21 रन), और रोहित शर्मा (3 रन) सस्ते में आउट हो गए। ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड को 2-2 विकेट मिले।
What's Your Reaction?