कांग्रेसियों ने की गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग
Congress leaders in Jhansi protested against Home Minister Amit Shah over remarks on Dr. B.R. Ambedkar. A condolence meeting was also held for Prabhat Kumar Pandey, who died after police action in Lucknow.
कांग्रेसियों ने की गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग
इलाईट चौराहा पर किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी: आज कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में इलाईट चौराहा पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा शीलू के संयोजन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने हाथों में बाबा साहेब की फोटो एवं नारे लिखी तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें मंत्रीमण्डल से बर्खास्त किये जाने की मांग की गई।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा और आर आर एस शुरु से ही बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर और संविधान विरोधी रही है। यह बयान मोदी सरकार की दूषित मानसिकता का परिचायक है।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा,नीता अग्रवाल, श्रीराम बिलगैया , इम्तियाज हुसैन, इदरीश खान, भरत राय, अरविंद बब्लू,सरला भदौरिया, सीताराम यादव,छोटे राजा कमर ,वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रिंस कटियार, हरवंश लाल, पार्वती चौधरी, अखिलेश गुरुदेव, महेंद्र मिश्रा,देशराज रिछारिया,दिनेश कुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह यादव,नीरज कुशवाहा, कार्तिकेय पटैरिया , मनोज तिवारी, रशीद मंसूरी, एम सी वर्मा,अशोक कन्सौरिया, मुलयाम सिंह रजक, अनिल रिछारिया, पार्वती चौधरी, स्टेला मसीह, आरिफ सलीम, शाहरुख खान, जगदीश लाल, अमित झां, जुगल सत्या,अशोक कौशल, शैलेष चतुर्वेदी, जीतू श्रीवास, वसीमउद्दीन,हरिओम ब्रजवासी,रशीद अंसारी,नीरज सेन,पवन राज ,इमरान खान,जहूर बक्स, धर्मेंद्र यादव,हरिशंकर बाल्मीकि, मनोज श्रीवास्तव, हीरालाल अहिरवार, अवधेश,वीरेंद्र झां बन्टी, किरन साहू, शशि रजक , मीरा अहिरवार,माला देवी, गोमती, रानी , प्रभुदयाल शाक्या,प्रवीण कुमार, हेमंत शाक्या, शैलेंद्र, नृपेंद्र, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
====================
प्रभात पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की
झांसी: आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें गत दिवस लखनऊ में विधान सभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मारपीट से घायल उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात कुमार पांडेय की दु:खद मृत्यु पर शोक करते हुये विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित की। उपस्थितजनों ने केंडिल जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर मृत्य आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य , प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा,नीता अग्रवाल, अरविंद बब्लू, सीताराम यादव, भरत राय, शफीक अहमद मुन्ना,अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र वर्मा शीलू,मनोज तिवारी, नीरज कुशवाहा, दिनेश कुमार वर्मा,उमा चरण वर्मा, इमरान खान, हरिशंकर बाल्मीकि,रोवेश खान, हीरालाल आदि मौजूद रहें।
What's Your Reaction?