झोलहू बाबा मेले में बड़ा हादसा टला: ऊंचे झूले से गिरी लड़की, लोगों ने बचाई जान
झोलहू बाबा मेले में बड़ा हादसा टला: ऊंचे झूले से गिरी लड़की, लोगों ने बचाई जान
झोलहू बाबा मेले में बड़ा हादसा टला: ऊंचे झूले से गिरी लड़की, लोगों ने बचाई जान
लखीमपुर खीरी जिले के रकेहटी में चल रहे ऐतिहासिक झोलहू बाबा मेले में एक बड़ा हादसा टल गया।
झूला एन्जॉय कर रही एक लड़की अचानक ही सैकड़ों फीट की ऊंचाई से गिर गई।
गिरते समय लड़की ने झूले के एंगल को पकड़ लिया और खुद को गिरने से बचा लिया।
लड़की काफी देर तक झूले से लटकी रही, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
तुरंत ही मेले में मौजूद लोगों ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह लड़की की जान बचाई।
गौरतलब है कि यूपी के कई जिलों में इस समय मेलों का सीजन चल रहा है,
लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ऊंचे झूले किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं।
प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर सुरक्षा प्रबंधों को सख्त करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
What's Your Reaction?