झांसी में इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत: फंदे की रील बनाई, फिर उसी पर लटककर दे दी जान
झांसी में इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत: फंदे की रील बनाई, फिर उसी पर लटककर दे दी जान
झांसी में इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत: फंदे की रील बनाई, फिर उसी पर लटककर दे दी जान
झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में एक 22 वर्षीय युवक अजय पाल ने सुसाइड कर लिया। मौत से पहले उसने इंस्टाग्राम पर फांसी के फंदे की रील बनाई और उस पर "दुनिया ये जीत गई, दिल हार गया..." गाने के साथ अपलोड कर दी। इसके बाद उसने उसी फंदे पर लटककर जान दे दी।
घरवालों को मिली दिल दहला देने वाली खबर
रील में अजय को रोता हुआ देख गांव के लोगों ने तुरंत उसके परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि अजय एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। पिता अपने
बेहोश हो गए। घरवालों ने किसी तरह अजय को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह?
पुलिस ने अजय के मोबाइल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मोंठ थाना प्रभारी सरिता ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस का मानना है कि अजय को किसी लड़की ने धोखा दिया, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
गांव में पसरा मातम
अजय पाल अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी मां पहले ही गुजर चुकी थी। चचेरे भाई जयपाल ने बताया कि अजय ने दोपहर में खाना खाकर बाजार जाने
की बात कही थी, लेकिन वह बाजार न जाकर खेत में चला गया और वहां फांसी लगा ली।
पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
पुलिस अब मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि सुसाइड के पीछे की असल वजह सामने आ सके।
What's Your Reaction?