प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन पर भक्तों की कतारः 10 क्विंटल फूलों से 2 किमी रास्ते को सजाया, रात 2 बजे आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

संत प्रेमानंद महाराज का हिंदू नववर्ष पर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनकी पदयात्रा में देशभर से 2 लाख भक्त उमड़े। हर कोई उनके दर्शन कर बधाई देने की चाहत लिए देर शाम से ही पदयात्रा के रास्ते में खड़ा था।भक्तों ने पदयात्रा का दो किलोमीटर रास्ता सजा रखा था। 10 क्विंटल गेंदा और गुलाब के फूलों से सड़क पर रंगोली बनाई गई थी। आतिशबाजी भी की जा रही थी। जगह-जगह भक्त राधा नाम का कीर्तन कर नजर आए। प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन की श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी से तड़के 2 बजे पदयात्रा शुरू की। दो किलोमीटर का सफर तय कर रमणरेती स्थित अपने आश्रम केली कुंज पहुंचे।

Mar 30, 2025 - 14:39
 0  7
प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन पर भक्तों की कतारः 10 क्विंटल फूलों से 2 किमी रास्ते को सजाया, रात 2 बजे आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

पदयात्रा में ऊँट और घोड़े भी रहे 

रात 2 बजे संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा करने निकले तो सबसे आगे घोड़े, उसके पीछे ऊंट चल रहे थे। इसके बाद अलग-अलग राज्यों के वाद्य यंत्र धार्मिक ध्वनि बजाते हुए चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश लेकर प्रेमानंद महाराज के आगे आगे चल रही थीं। जन्म दिन पर बधाई देने में कोई कोर कसर न रह जाए, इसकी भक्तों ने भरपूर कोशिश की।

देर शाम से ही दर्शन के लिए बैठे भक्त

संत प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन मनाने के लिए कोई जम्मू से आया तो कोई हरियाणा से, कोई राजस्थान से आया तो कोई महाराष्ट्र से। सभी की बस एक ही चाहत थी कि जन्मदिन पर महाराज की एक झलक मिल जाए।

भक्तों ने पदयात्रा के रास्ते में देर शाम से ही डेरा जमा लिया, जिसको जहां जगह मिली वहीं बैठ गया। क्या बुजुर्ग, क्या बच्चे, क्या महिला और क्या युवा... सभी शाम से ही सड़क किनारे बैठने लग गए। स्थिति यह थी कि नींद आई तो सड़क किनारे जहां बैठे थे, वहीं सो गए। रात बढ़ी तो सर्दी लगने लगी तो जो पॉलीथिन बैठने के लिए खरीदी थी, उसी को ओढ़ लिए

प्रेमानंद महाराज ने किया भक्तो का अभिवादन 

रोज की तरह संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे थे। दर्शन के लिए खड़े भक्तों का प्रेमानंद महाराज ने हाथ उठाकर भक्तों का अभिवादन किया और आशीर्वाद दिया। भक्त उनको उपहार देने के लिए भी लाए। लेकिन, महाराज के स्वास्थ्य कारणों से उन तक नहीं पहुंच सके।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतेज़ाम

प्रेमानंद महाराज की जन्मदिन पर निकली पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में 3 एसपी, 4 सीओ के अलावा थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी लगे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Anil chirolya Main Anil, Teesri Aankh ki website manager hoon. Mera kaam website ko safaltapurvak chalana aur Bundelkhand ki taza news aur updates ko logon tak pahuchana hai.